रांची | मॉर्निंग ग्रुप के संरक्षक, मोहम्मडन स्पोर्टिंग कोलकाता के झारखंड स्टेट कॉर्डिनेटर समाजसेवी समी आजाद का सोमवार की सुबह क्युरेस्टा हॉस्पिटल में निधन हो गया। 76 वर्षीय समी आजाद समाज के गरीब बेसहारा लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते थे। उन्हें स्पोर्ट्स से खास लगाव था। वे अपने पीछे बेटी, दामाद, पत्नी समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए। मौके पर मौलाना सैयद तहजिबुल हसन रिजवी, हाजी हलीम, अकील उर रहमान, सैयद नेहाल अहमद, पूर्व विधायक जय प्रकाश गुप्ता, अब्दुल मनान, अब्दुल खालिक, एडवोकेट तनवीर, सैफुल हक सचिव जमीयत इराकिन, डॉ. असलम परवेज, हाजी इबरार अहमद, हाजी नवाब व मॉर्निंग ग्रुप के सभी लोग थे। अनगड़ा। अनगड़ा-गेतलसूद मार्ग में गांधीग्राम के पास शाम छह बजे बकरी को बचाने के क्रम में बाइक सवार दंपती सड़क के बीच गिर गए। इस घटना में बाइक के पीछे बैठी हेसल मिलन चौक निवासी दिलेश्वरी देवी के सिर में गंभीर चोट लगी। दिलेश्वरी अपने पति मनमोहन महतो के साथ बाइक पर सवार होकर गेतलसूद से अपने घर आ रही थी। घटना की सूचना मिलते ही अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह मौके पर पहुंचे व एंबुलेंस के द्वारा घायल को अस्पताल भेजा।


