रांची | भारतीय रिजर्व बैंक के 90 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रिजर्व बैंक झारखंड क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा रविवार को 90 गेंद की क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सीएमपीडीआई के क्रिकेट मैदान पर खेले गए मैच में क्षेत्रीय निदेशक एकादश की टीम ने जीत हासिल की। फाइनल मैच में बैंक की पर्यवेक्षण एकादश को पराजित किया। निदेशक एकादश की ओर से खेलते हुए क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन प्रसाद सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए लगातार तीन विकेट लेकर हैट्रिक लगाई। उन्हें प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ बॉलर घोषित करते हुए पुरस्कृत किया गया। बल्ले से कमाल दिखाने वाले रंजीत शर्मा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज घोषित किए गए।


