दिन में एक घंटे की आंधी- बारिश एवं आउट ने एक बार फिर से रांची की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को आउट कर दिया। बिजली आपूर्ति उपकरणों को भारी क्षति पहुंचाई। रांची के कई इलाकों में इसके बाद ब्लैक आउट जैसे हालात रहे। देर रात तक कई क्षेत्रों में बिजली बहाल नहीं हो सकी। 33 केवी सिरमो लाइन के बिजली खंभे हवा में उड़ गए। इसके कारण बीआईटी, विकास व आसपास के क्षेत्र में देर रात तक बिजली बहाल नहीं हो सकी। जेबीवीएनएल के इंजीनियर और कर्मी की टीम बिजली खंभे को फिर से खड़ा करने के प्रयास में जुटी रही। मगर इसमें काफी समय लगने के कारण देर रात तक बिजली चालू नहीं की जा सकी। यही हाल 11 केवी एयरपोर्ट फीडर और एदलहातू क्षेत्र का रहा। एयरपोर्ट फीडर से पूरे हिनू इलाके में पहले लाइन ब्रेकडाउन होने के कारण दो बजे तक फिर बारिश शुरू होने के बाद रात साढ़े बजे तक बिजली नहीं रही। 33 हजार कांके-राजभवन लाइन ब्रेक डाउन होने के कारण राजभवन के कई फीडर और कांके के कई फीडर रोटेशन के तहत चले। देर रात इसे दुरुस्त करके बिजली बहाल की जा सकी। यह फॉल्ट मोरहाबादी के निकट आया था। मौसम-बिजली की मार : वाटर सप्लाई में अघोषित राशनिंग की स्थिति बारिश, आंधी के कारण उत्पन्न बिजली संकट ने वाटर सप्लाई पर भी अघोषित राशनिंग की स्थिति बना दी है। एक दिन बीच कर शहर में वाटर सप्लाई हो रही है। मंगलवार को रूक्का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में मामूली पावर कट को छोड़ बिजली आपूर्ति सामान्य रही। दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को वाटर सप्लाई की स्थिति में सुधार देखा गया। कहां क्या हुआ, कौन से क्षेत्र रहे प्रभावित {सिरमो फीडर के 33 हजार केवी के पोल गिर गए, नया पोल लगाने का काम शाम में शुरू हुआ। बीआईटी, विकास के बड़े एरिया में देर रात तक बिजली नहीं रही।


