मंगलवार को हुए तेज बारिश के साथ आए आंधी में मक्का निवासी बासुदेव महतो को पोल्ट्री फार्म नष्ट हो गया। वहीं बुढ़मू निवासी सुमित्रा देवी के मकान में पेड़ गिरने से घर व घर में रखा हुआ सामान क्षतिग्रस्त हो गया। आंधी पानी में मक्का निवासी बबलू महतो, ढोटन महतो, मुन्ना यादव और कुमुद साहू के घर का एस्बेस्टस उड़ने व दर्जनों पेड़ गिरने की सूचना है।


