ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को गोंदलीपोखर में अनगड़ा मंडल अध्यक्ष सुनील महतो के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा पेट्रोल पंप से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र गोंदलीपोखर तक गई। तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ताओं ने जोश से भरे नारा लगाते हुए भ्रमण किया। भारत माता के जयकारे से पूरा वातावाण गूंजयमान हो गया। तिरंगा यात्रा में पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, मंडल प्रभारी रणधीर चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो, जिला उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, रामनाथ महतो, अजय महतो, संजय नायक, घनेनाथ महतो मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *