समाधान शिविर बना राहत का माध्यम हितग्राहियों को बांटे गए राशन कार्ड

भास्कर न्यूज | नारायणपुर प्रदेश में जनसमस्याओं पर त्वरित सुनवाई करने और मांगों को पुरा करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर पूरे प्रदेश में 8 अप्रैल से 31 मई तक तीन चरणों में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के ग्राम हलामीमुंजमेटा में आयोजित समाधान शिविर आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए एक प्रभावी पहल साबित हुआ। इस शिविर के माध्यम से पूनम, फुलदई, फोहडी सलाम, रनोती, सुकमती कोवाची एवं शशि किरण साहू को उनके अधिकार का लाभ मिला और उनकी समस्या का तत्काल समाधान हुआ। हितग्राहियों ने बताया कि उन्होंने सुशासन तिहार में राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था। समाधान शिविर में जिला प्रशासन द्वारा उनकी मांग को गंभीरता से लेते हुए तत्काल उनका राशन कार्ड बनाकर उन्हें शिविर में वितरण किया गया। यह उनके जीवन में एक बड़ी राहत लेकर आया, क्योंकि अब वे शासन की विभिन्न हितग्राही योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। इसी कड़ी में नारायणपुर जिले के ग्राम मरकाबेड़ा निवासी दिव्यांग लक्ष्मण वड्डे ने सुशासन तिहार में व्हीलचेयर के लिए आवेदन दिया था। लक्ष्मण ने बताया कि बीमारी के कारण उनका दायां पैर संक्रमित होने के कारण वह चलने में असमर्थ थे, जिसके कारण उन्हें कहीं भी आने-जाने और घर में हलचल करने में समस्या होती थी, जिसके लिए उन्होंने सुशासन तिहार में अपनी समस्या से अवगत कराते हुए आवेदन प्रस्तुत किया। उनकी इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान देते हुए जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उनकी समस्या का निराकरण किया गया। लक्ष्मण को हलामीमुंजमेटा में आयोजित समाधान शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम द्वारा कृत्रिम उपकरण व्हीलचेयर प्रदाय किया गया। व्हीलचेयर मिलने पर लक्ष्मण ने खुशी जाहिर की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *