गर्मी में तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली की डिमांड में भी बढ़ोतरी आई है। बता दें कि सोमवार को बिजली की डिमांड पंजाब में जहां 12447 मेगावाट के करीब थी, वहीं मंगलवार को बिजली की डिमांड 14000 मेगावाट रही। यानि 24 घंटे में 1500 मेगावाट से अधिक बिजली की डिमांड में बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं डिमांड बढ़ने से बिजली के कट भी लगने लगे हैं जिससे रात के समय भी 3 से 4 बार सोमवार की रात बिजली के कट लगाए गए। जानकारी के मुताबिक 8 बजे के बाद बिजली ट्रिपिंग के मामले सामने आने लगे हैं क्योंकि ट्रांसफार्मर पर बिजली लोड अधिक होने लगा है। विभागीय जानकारी के मुताबिक दिसंबर 2024 तक 14 लाख 30 हजार 634 कनेक्शन धारक थे। जोकि एनओसी की छूट मिलने के बाद मार्च 2025 तक यह गिनती बढ़कर 17 लाख 68 हजार 916 तक पहुंच गई। सबसे अधिक शिकायतें अग्र नगर की पेंडिंग विभागीय जानकारी के मुताबिक सोमवार रात 12 बजे से लेकर मंगलवार शाम 6 बजे तक 30 हजार के करीब शिकायतें दर्ज की गई। जिसमें से 20 हजार से अधिक शिकायतों का निपटारा कर दिया गया। जबकि 10 हजार से अधिक शिकायतें पेंडिंग रही। सबसे अधिक शिकायतें अग्र नगर डिविजन में 4667 शिकायतें पेंडिंग रही। जबकि सिटी वेस्ट में 3360 शिकायतें पेंडिंग रही। इसके अलावा माडल टाउन डिविजन, फोकल प्वाइंट के अलावा ग्यासपुरा, टिब्बा रोड, हैबोवाल आदि इलाकों में बिजली की दिक्कत रही। फोकल पॉइंट यूनिट-3 का एरिया रात 8 से 11 बजे तक प्रभावित रहा। सीएमसी यूनिट-2 का मोती नगर एरिया शाम 7 से 10 बजे तक, जमालपुर के कई इलाकों में बिजली प्रभावित रही। जालंधर बाइपास से भट्टियां कॉलोनी तक 24 घंटे में सिर्फ 4 घंटे ही लाइट आई। बहादुरके रोड पर 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक, शाम 8 बजे से 11 बजे तक बिजली प्रभावित रही।


