कवर्धा| जिला वॉलीबॉल संघ की बैठक 18 मई को स्थानीय विश्राम गृह में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चन्द्रवंशी को संघ का नया अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष बनने के बाद चन्द्रवंशी ने भरोसा दिलाया कि जिले में वॉलीबॉल को नई ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने का भी आश्वासन दिया। उनके अध्यक्ष बनने से जिले के खिलाड़ियों में हर्ष जताया।


