फैक्ट्री से 6 हजार टी-शर्ट चोरी का मामला, 4 महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली

भास्कर न्यूज |लुधियाना | बहादुर-के रोड स्थित नवजोत नगर की एक होजरी फैक्ट्री से अज्ञात चोर लाखों रुपए का माल चोरी कर ले गए। वारदात 18 जनवरी की है, लेकिन 4 महीने की जांच के बाद भी पुलिस चोरों का पता नहीं लगा पाई, जिसके बाद अब अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फैक्ट्री मालिक जसपाल सुद ने बताया कि उनकी यूनिट का नाम सुद अपैरल्स है। 18 जनवरी की अगली सुबह जब वह फैक्ट्री पहुंचे तो देखा कि ताले टूटे हुए हैं और माल गायब है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर सामने आया कि एक व्यक्ति सबसे पहले ताला तोड़कर फैक्ट्री में दाखिल होता है, फिर वह अपने एक साथी को बुलाता है। दोनों मिलकर करीब 6000 तैयार टी-शर्ट, लाखों की कीमत का हौजरी सामान लेकर फरार हो जाते हैं। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन-6 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि अब इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *