डिप्लोमा कोर्स के लिए शुरू हुए ऑनलाइन आवेदन

लुधियाना| गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी (गड़वासू) ने 2025-26 शैक्षणिक सत्र के लिए डिप्लोमा इन वेटरनरी साइंस एंड एनिमल हेल्थ टेक्नोलॉजी कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। पात्र उम्मीदवारों को फिजिक्स, केमिस्ट्री, इंग्लिश और बायोलॉजी के साथ 10+2 पास होना चाहिए। आवेदन की अंतिम तिथि पहली काउंसलिंग के लिए 18 जुलाई और दूसरी के लिए 19 अगस्त है। मेरिट लिस्ट इन्हीं चार विषयों के अंकों के आधार पर बनेगी। अधिक जानकारी के लिए यूनिवर्सिटी की वेबसाइट www.gadvasu.in पर विजिट करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *