लुधियाना| पंजाब के आवास और शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने मंगलवार को साहनेवाल निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न वार्डों में 6 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसमें गणपति विहार (वार्ड नंबर 22) में सीवर लाइन बिछाने के लिए करीब 98 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। कैबिनेट मंत्री मुंडियां ने कहा कि पानी-सीवर लाइन, सड़क ढांचे आदि को बेहतर बनाने के लिए करोड़ों रुपये की लागत वाले कई प्रोजेक्ट शुरू किए जा रहे हैं। साहनेवाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 21, 22, 23, 24 और 25 के विभिन्न क्षेत्रों में सीवर के बुनियादी ढांचे को उन्नत करने या नई जल-सीवर लाइनें बिछाने के लिए कई परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं। जहां भी आवश्यकता होगी, वहां ट्यूबवेल भी लगाए जा रहे हैं।


