राजस्थान रॉयल्स (RR) ने IPL 2025 में अपने अभियान का समापन जीत से किया है। टीम ने अपने आखिरी लीग मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को 6 विकेट से हराया। रॉयल्स ने 188 रन का टारगेट 17.1 ओवर में 4 विकेट पर हासिल कर लिया। चेन्नई ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 187 रन बनाए थी। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। ध्रुव जुरेल ने मथीशा पथिराना की बॉल पर छक्का लगाकर राजस्थान को जीत दिलाई। उन्होंने 12 बॉल पर नाबाद 31 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी 57 और संजू सैमसन 41 रन बनाकर आउट हुए। दोनों ने 98 रनों की साझेदारी की। ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 19 बॉल पर 36 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन को 2 विकेट मिले। CSK की ओर से कप्तान एमएस धोनी ने 17 बॉल पर 16 रन बनाए। उन्होंने टी-20 में 350 छक्के पूरे किए। धोनी के अलावा, डेवाल्ड ब्रेविस ने 42 रन और आयुष म्हात्रे ने 43 रन की पारी खेली। शिवम दुबे ने 39 रन बनाए। युद्धवीर सिंह और आकाश मधवाल ने 3-3 विकेट लिए। मैच का स्कोरबोर्ड मैच विनर्स मैच के बाद पॉइंट्स टेबल प्लेइंग-11 चेन्नई सुपरकिंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), आयुष म्हात्रे, ड्वोन कॉन्वे, उर्विल पटेल, रवींद्र जड़ेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, अंशुल कंबोज, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद और खलील अहमद। राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, वानिंदू हसरंगा, क्वेना मफाका, तुषार देशपांडे, युद्धवीर सिंह और आकाश मधवाल।


