नई परेशानी:24 घंटे पानी के लिए कभी भी बंद कर रहे चालू नल सूचना भी नहीं दे रहे कब आएगा नई लाइन से पानी

रायपुर स्मार्ट सिटी शहर में 24 घंटे पानी सप्लाई का सिस्टम ही तय नहीं कर पाया है। पिछले दो महीने से पानी सप्लाई के लिए टेस्टिंग चल रही है। काफी दिनों तक अफसर लीकेज की वजह से परेशान रहे। लीकेज दूर करने के बाद जब पानी सप्लाई का समय आया को निगम वाले यही तय नहीं कर पा रहे हैं कि आखिर सिस्टम क्या होगा। टेस्टिंग के नाम पर नियमित नल को कभी भी बंद कर दिया जा रहा है। करीब एक घंटे तक पुरानी सप्लाई को बंद करने के बाद केवल पंद्रह-बीस मिनट ही पानी दिया जाता है। निगम के इस काम की वजह से शहर की करीब आधी आबादी हफ्ते में दो-तीन बार परेशान हो रही है। क्योंकि उन्हें पता ही नहीं होता है कि सप्लाई को दोबारा कब खोला जाएगा। शहर के 16 वार्डों के 27 हजार घरों में 24 घंटा पानी के लिए रायपुर स्मार्ट सिटी ने 168 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। इसके लिए 200 किमी से ज्यादा लंबी पाइपलाइन बिछाई गई। लोगों को नया कनेक्शन देने और मीटर लगाने के चार महीने बाद भी पानी सप्लाई शुरू नहीं हो पाई है। काफी समय पाइपलाइन में आई लीकेज दूर करने में लग गए। जानकारों का कहना है कि आमतौर पर पानी सप्लाई की पाइपलाइन में इतना ज्यादा लीकेज नहीं आता। हर एरिया में 24 से 25 लीकेज सामने आए हैं। इनके रिपेयर में महीनेभर का वक्त लग गया। जबकि टेस्टिंग का काम पिछले तीन महीने से चल रहा है। अफसरों का कहना है कि अब टेस्टिंग पूरी हो गई और पानी सप्लाई शुरू किया जाना है। लेकिन इसका सिस्टम तय नहीं हो पाया है। किस सिस्टम से और कितना पानी दिया जाना है, यह जानकारी भी लोगों को नहीं है। लोग पानी नहीं भर पा रहे सुबह-शाम हो रही परेशानी कभी निगम अफसरों ने यह कहा कि पुराने कनेक्शन में सुबह-शाम नियमित समय पर दिए जाने वाले पानी के वक्त तीन-तीन घंटे नई लाइन से पानी दिया जाएगा। ऐसा लोगों में 24 घंटे पानी सप्लाई के सिस्टम को समझने के लिए किया जाना है। हालांकि इसकी जानकारी भी लोगों को अब तक नहीं दी गई है। आधिकारिक तौर पर निगम या स्मार्ट सिटी से आम लोगों के लिए कोई सूचना जारी नहीं की गई है। इस वजह से लोग परेशान है। उनकी परेशानी की वजह यह है कि नियमित नल से पानी 15-20 मिनट पानी देकर बंद कर दिया जाता है। लोगों को उसकी जानकारी नहीं होती और वे पानी ही नहीं भर पाते। कई लोगों का घर दूसरे और तीसरे माले में है। वहां तक पानी पहुंच ही नहीं पा रहा। इसलिए पीने और निस्तारी का पानी स्टोर ही नहीं कर पा रहे। लीकेज आदि की मरम्मत के बाद ट्रायल शुरू किया जा रहा है। इसके तहत सुबह 10.30 बजे दो घंटे के लिए अतिरिक्त पानी दिया जाएगा। यह पानी नियमित और पुराने नल से आने वाले पानी के अतिरिक्त है। हालांकि पुराने नल से भी पर्याप्त पानी दिया जा रहा है, ताकि लोगों को दिक्कत ना हो।
अबिनाश मिश्रा, एमडी रायपुर स्मार्ट सिटी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *