प्रशिक्षण में शामिल हुए जिले के स्काउट-गाइड

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव स्काउट एवं गाइड यूनिट लीडर का सर्वोच्च प्रशिक्षण हिमालय वुड बैज कोर्स का आधार शिला न्यू सैनिक स्कूल बिलासपुर में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में प्रतिज्ञा, नियम, झण्डा गीत, राष्ट्रगान, ध्वजारोहण प्रार्थना, शिविर ज्वाल गांठे, लेसिंग यूनिफॉर्म पयोनियरिंग, बैंक वुड मैन कुकिंग प्रवेश से राष्ट्रपति अवार्ड के पाठ्यक्रम की जानकारी एवं स्काउटिंग की उत्तपत्ति इतिहास वुड बैज स्टोरी का सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण से दल संचालन तथा जिला व विकासखंड के स्काउट-गाइड गतिविधियों में गुणात्मक विकास होगा। प्रशिक्षण शिविर में राजनांदगांव जिले से स्काउट विभाग अंतर्गत टोमन पटेल, नरेन्द्र धमगेश्वर, दाताराम निषाद, तुलसी राम साहू, नीलकंठ धुर्वे शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *