सेंट्रल एकेडमी क्रिकेट ग्राउंड में चल रहे जूनियर प्रीमियर लीग के मुकाबले में शनिवार को पेस क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कैजन क्रिकेट एकेडमी को सात विकेट से हराया। मैच के हीरो रहे पीसीए के रित्विक सिंह, जिन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में महज 4 रन देकर तीन विकेट झटके। कैजन की टीम 20 ओवर में सिर्फ 121 रन ही बना सकी।


