रांची यूनिवर्सिटी के अंग्रेजी विभाग में “द आर्ट ऑफ गिविंग’ पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार उपस्थित हुए। उन्होंने कार्यक्रम के थीम, अपने-अपने पड़ोसी को जाने, समझे और उनके साथ अच्छा व्यवहार रखें को बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूनम निगम सहाय ने कहा कि यह प्रत्येक मानव का कर्तव्य है कि वह समाज सेवा करने के लिए तैयार रहे। मौके पर आर्ट ऑफ गिविंग झारखंड के ब्रांड एंबेसेडर जितेन्द्र कुमार ने बताया की इस संस्था की स्थापना डॉ. अच्युत सामंत ने 17 मई 2013 को की थी। इसके वर्षगांठ के उपलक्ष्य में देश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में विभाग के कर्मियों को धूप और बारिश से बचने के लिए छतरी और अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया।


