प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विकास प्रीतम ने मंगलवार को बताया कि अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी वर्ष में भाजपा सभी जिलों में गोष्ठी करेगी। 21 से 31 मई तक शोभा यात्रा, संध्या आरती, चित्रांकन, क्विज प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम होंगे। बुधवार को रांची ग्रामीण, जमशेदपुर और गिरिडीह में गोष्ठी होगी। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी व अन्य शामिल होंगे।


