मंडी में 600 फीट गहरी खाई में गिरी कार:मकान के पास जाकर रुकी, ड्राइवर की मौके पर मौत

हिमाचल के मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र में बीती रात एक कार 600 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सूचना के अनुसार, सराज के कलहणी गांव में ऑल्टो कार सोमवार रात करीब 1 बजे हादसे का शिकार हुई। HP-01-M-4882 नंबर कार सड़क से करीब 600 फीट नीचे गहरी खाई में गिरी और एक घर से करीब 10 मीटर दूर जाकर रुकी। इससे ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद देर रात पुलिस मौके पर पहुंची और शव को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां पर आज पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। 20 साल के भूपेंद्र की मौत मृतक की पहचान भूपेंद्र कुमार (20) गांव धार डाकखाना जरोल तहसील थुनाग के तौर पर हुई है। भूपेंद्र टैक्सी चलाता था। हादसे के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। SP मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *