यूट्यूबर ज्योति ने उज्जैन में वीडियो बनाए, अपलोड नहीं किए:पाक जासूस के उज्जैन-इंदौर कनेक्शन की जांच करेगी SIT; हरियाणा जाएगी एमपी पुलिस

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI (इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस) से कनेक्शन पता चलने के बाद उसका उज्जैन और इंदौर का एक वीडियो सामने आया है। अब एमपी पुलिस एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) बनाकर ज्योति से पूछताछ करने हरियाणा के हिसार जाएगी। ज्योति 2024 में उज्जैन और इंदौर गई थी। उसने इसके वीडियो यूट्यूब पर शेयर किए, लेकिन उज्जैन रेलवे स्टेशन के बाद का एक भी वीडियो अपलोड नहीं किया। पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि 15 घंटे का सफर तय कर उज्जैन पहुंची ज्योति ने महाकाल मंदिर जाने की बात कही थी, इसका वीडियो अपलोड नहीं किया। इसके आगे के वीडियो बनाए तो वो कहा हैं और किसके साथ शेयर किए हैं। उज्जैन-इंदौर पहुंची, लेकिन वीडियो शेयर नहीं किए
ज्योति के यू-ट्यूब चैनल Travel with JO पर उज्जैन और इंदौर के वीडियो अपलोड हैं। पहला वीडियो हिसार से उज्जैन की रेल यात्रा का है। जबकि दूसरा वीडियो इंदौर से दिल्ली की बस यात्रा का है। ज्योति एक ट्रैवल ब्लॉगर है। पर्यटन नगरी होने के बाद भी ज्योति ने यहां के वीडियो शेयर क्यों नहीं किए। इसे लेकर अब उज्जैन पुलिस ज्योति से जल्द पूछताछ कर सकती है। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया, एसआईटी बनाकर टीम को उज्जैन से हिसार भेजा जाएगा। ये भी पता लगाया जाएगा कि उसने उज्जैन में जो वीडियो बनाए वो किस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किए और कहां भेजे। पहले वीडियो में क्या?
हिसार से ट्रेन में बैठते हुए ज्योति ने महाकाल मंदिर के बारे में बताया। रास्ते में भी वीडियो बनाया। उज्जैन रेलवे स्टेशन उतरते ही यात्री और ऑटो रिक्शा चालकों से चर्चा की। इस दौरान वो महाकाल मंदिर की भी बात कर रही है। दूसरे वीडियो में क्या?
इंदौर से उज्जैन, नागदा, मंदसौर होते हुए राजस्थान और फिर दिल्ली तक के सफर के बीच ज्योति ने इंदौर-उज्जैन और नागदा के बारे में बताया। यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… फेमस यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, PAK के लिए जासूसी के आरोप पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया गया है। हिसार पुलिस ने शनिवार को ज्योति को कोर्ट में पेश कर 5 दिन की रिमांड पर ले लिया। पढ़ें पूरी खबर यूट्यूबर ज्योति और ISI एजेंट की वॉट्सएप चैट मिली पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की पाकिस्तानी हैंडलर के साथ वॉट्सएप चैट मिली है। हरियाणा पुलिस के सूत्रों ने भास्कर को बताया कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI ज्योति के जरिए भारत के रॉ एजेंट्स की मौजूदगी का पता लगाना चाहती थी। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *