चम्बा में सुरक्षा बलों का प्रशिक्षण केंद्र बनाने की मांग:सांसद राजीव भारद्वाज ने गृह मंत्री से की मुलाकात, कहा-SPO का मानदेय बढ़ाया जाए

कांगड़ा के लोकसभा सांसद डॉक्टर राजीव भारद्वाज ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने चम्बा में केंद्रीय सुरक्षा बलों का प्रशिक्षण केंद्र खोलने का अनुरोध किया।भारद्वाज ने बताया कि चम्बा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील हैं। इस क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की उपस्थिति जरूरी है। सांसद ने चुराह और चम्बा के सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स (SPO) का मानदेय बढ़ाने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि ये अधिकारी दुर्गम क्षेत्रों में कठिन परिस्थितियों में कई सालों से देश की सेवा कर रहे हैं। लेकिन उन्हें पर्याप्त मानदेय नहीं मिल रहा है। इस कारण वे आर्थिक तंगी झेल रहे हैं। शाह को दिया कांगड़ा आने का निमंत्रण भारद्वाज ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में कार्यरत SPO को हिमाचल में तैनात SPO से ज्यादा मानदेय मिलता है। जबकि दोनों का कार्य क्षेत्र एक जैसा है। सांसद ने गृह मंत्री को गर्मियों में कांगड़ा संसदीय क्षेत्र का दौरा करने का निमंत्रण दिया। अमित शाह ने इसे स्वीकार कर लिया। उन्होंने सभी मुद्दों पर सकारात्मक सहमति जताई और अधिकारियों को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *