मंडी में पुल से लटका मिला युवक का शव:तीन दिन से था लापता, यूपी के मुरादाबाद का रहने वाला

मंडी जिले के रिवालसर में दुर्गापुर सड़क मार्ग पर स्थित विकासनगर के पास एक पुल से रस्सी के सहारे एक युवक का लटका हुआ शव मिला है। मृतक की पहचान मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश के 25 वर्षीय अर्जुन के रूप में हुई है। मृतक का भाई ने बताया कि अर्जुन उनके साथ रिवालसर में मजदूरी करता था। वह किराये के कमरे में अकेला रहता था और पिछले तीन दिनों से लापता था। शव की पहचान करना हुआ मुश्किल घटना का पता तब चला जब स्थानीय लोग विकास नगर पुल के पास गिरे एक बेल को निकालने पहुंचे। वहां उन्हें पुल की पानी के पाइप से बंधी रस्सी के सहारे एक शव लटका मिला। शव की स्थिति इतनी खराब थी कि पहचान करना मुश्किल था। शरीर पूरी तरह काला पड़ चुका था। बाद में परिजनों ने पहुंचकर शव की पहचान की। पुलिस अभी यह पता लगाने में जुटी है कि यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का। युवक ने अपने कमरे से इतनी दूर जाकर फंदा क्यों लगाया, इसका खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। डीएसपी हेडक्वार्टर मंडी दिनेश कुमार ने इस घटना की पुष्टि की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *