मानसा में किसानों ने विधायक को घेरा:नशा तस्करी में पकड़े पुलिसकर्मी के घर बुलडोजर नहीं चलने पर सवाल, बोले-जली फसल का मुआवजा नहीं मिला

मानसा जिले के गांव खोखर खुर्द में भारतीय किसान यूनियन उगराहा के नेताओं ने बुधवार को विधायक गुरप्रीत सिंह बनावाली से मुलाकात की। किसान नेताओं ने नशा तस्कर पुलिसकर्मी के घर पर बुलडोजर न चलाने से लेकर कई मुद्दों पर विधायक से सवाल किए। किसान नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार नशे के खिलाफ कार्रवाई का दावा कर रही है। लेकिन थार में नशा तस्करी करते पकड़े गए पुलिसकर्मी के घर पर बुलडोजर नहीं चलाया गया। उन्होंने सरकार पर किसानों को चंडीगढ़ जाने से रोकने का आरोप लगाया। जली फसल का मुआवजा न मिलने की शिकायत किसानों ने शंभू और खनोरी बॉर्डर पर किसान सामान की तोड़फोड़ और ट्रालियां चोरी होने का मुद्दा भी उठाया। साथ ही खेतों में जली गेहूं की फसल का मुआवजा न मिलने की शिकायत की। किसान नेताओं ने कहा कि चुनाव से पहले मुख्यमंत्री खुद को किसान हितैषी बताते थे, लेकिन अब उनकी मांगों की अनदेखी हो रही है। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी विधायक ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनके सवाल मुख्यमंत्री तक पहुंचाए जाएंगे। उन्होंने समस्याओं के समाधान का प्रयास करने का वादा किया। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *