जलालाबाद में हेरोइन के साथ दो तस्कर काबू:सीआईए टीम को देख भागने की कोशिश, बाइक को टक्कर मार गिराया

फाजिल्का जिले के जलालाबाद में सीआईए स्टाफ पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान मुक्तसर रोड पर 265 ग्राम हेरोइन ​​​​​के साथ बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। हालांकि दोनों ने पुलिस को देख भागने की कोशिश की, परंतु पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि नेटवर्क का पता लगाया जा सके। इलाके में गश्त पर थी पुलिस जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि उनकी पुलिस टीम जलालाबाद इलाके में गश्त पर थी कि श्री मुक्तसर साहिब रोड पर मन्नेवाला लिंक रोड की तरफ से दो युवक बाइक पर आते हुए दिखाई दिए l जिन्हें शक की बिनाह पर पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो पुलिस को देखकर आरोपियों ने बाइक भगा लिया l जिनका पीछा कर पुलिस ने उन्हें पकड़ा है। तलाशी के दौरान हेरोइन बरामद आरोपियों के कब्जे से तलाशी दौरान 265 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है l पकड़े गए आरोपियों की पहचान करन कुमार और साजन के रूप में हुई है l आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है, जिन्हें आज कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *