पूर्व मंत्री कालिया के घर आतंकी हमले का मामला:आरोपी सहित NIA जालंधर पहुंची, क्राइम सीन रीक्रीएट किया; जांच जारी

जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हाल ही में हुए ग्रेनेड हमले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा जालंधर में पहुंचकर क्राइम सीन को रीक्रीएट किया गया। इसकी पुष्टि पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता व उनके करीबी द्वारा की गई है। एनआईए की टीमें थाना डिवीजन नंबर-3 से मुलाजिमों के साथ लेकर कालिया के घर के बाहर पहुंचीं थीं। टीम के साथ ग्रेनेड फेंकने वाला आरोपी भी था। पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा- जब एनआईए की टीमें पहुंची तो मैं घर से कहीं बाहर था, मगर घर पहुंचने पर मुझे पता चला कि टीमें आईं थीं। एक आरोपी को साथ लेकर आए थे, जिसे हथकड़ियां लगाई हुईं थी। मंत्री के करीबी बोले- टीमों ने क्राइम सीन रीक्रीएट किया पूर्व मंत्री कालिया के करीबी राजीव वालिया ने कहा- दिल्ली नंबर गाड़ी में कुछ एनआईए के अधिकारी बीते सोमवार को क्राइम सीन पर पहुंचे थे। उनके साथ उक्त आरोपी भी था, जिसने घर पर ग्रेनेड फेंका था। उसके साथ उन्होंने पूछा कि ग्रेनेड कैसे फेंका था। पता करने के तुरंत बाद अधिकारी मौके से चले गए थे। एनआईए की टीम के साथ जालंधर सिटी पुलिस के मुलाजिम भी मौजूद थे। टीमें सिर्फ 3 से 5 मिनट ही क्राइम सीन पर रुकीं थी। टीमें अंदर नहीं आईं, बाहर बाहर से ही टीमों ने जांच के बाद क्राइम सीन से चलीं गईं। हमले की जिम्मेदारी ISI आतंकी हैप्पी पासिया ने ली 7 अप्रैल को हुए इस हमले में बीजेपी नेता के घर के शीशे और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे, लेकिन किसी के घायल होने की खबर नहीं थी। बाद में इस हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल के कमांडर और ISI के सहयोगी हैप्पी पासिया ने ली थी। अब NIA इस मामले की जांच में जुट गई है और आतंकियों के नेटवर्क को उजागर करने की कोशिश कर रही है। एजेंसी यह भी जांच कर रही है कि पाकिस्तान स्थित ISI और खालिस्तानी आतंकियों के बीच इस तरह की साजिशें कैसे रची जा रही हैं और उनमें स्थानीय युवाओं को कैसे फंसाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *