फाजिल्का जिले के गांव इस्लामवाला की पक्की नहर पर एक बुजुर्ग दंपती ने घरेलू कलह के चलते नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया l हालांकि मौके पर पुल पर तैनात सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने अन्य लोगों की मदद से उन्हें बचा लिया l टीम द्वारा बुजुर्ग दंपती को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद उन्हें प्राथमिक सहायता दी गई l उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। स्कूटी पर नहर तक पहुंचे
सड़क सुरक्षा फोर्स टीम के इंचार्ज देवी दयाल शर्मा ने बताया कि बुजुर्ग दंपती स्कूटी पर आए, जिन्होंने नहर में छलांग लगा दी l उन्होंने कॉन्स्टेबल मनदीप सिंह, कॉन्स्टेबल सुनील कुमार, कॉन्स्टेबल ज्योति देवी, कॉन्स्टेबल किरणदीप कौर व अन्य लोगों की मदद से उन्हें नहर से बाहर निकाल लिया l पहले भी हो चुकी घरेलू कलह
इलाज के लिए दोनों को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया l दंपती के पास कुछ नकदी, सोना, डॉक्यूमेंट और स्कूटी मिले। सारा सामान संबंधित थाने की पुलिस को सौंपा गया है l पुलिस अधिकारी देवी दयाल का कहना है कि सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने पहले भी उक्त लोगों को 2024 सितंबर को घरेलू कलह के चलते नहर में छलांग लगाने के बाद बचाया था।


