खरोरा में 4.18 लाख का गांजा पकड़ाया:बेचने के फिराक में था, सूचना के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया; 27.89 किलो गांजा जब्त

तिल्दा में 4.18 लाख का गांजा पकड़ाया है। ग्राम छडिया में एक व्यक्ति गांजा बेचने की फिराक में था। 20 मई को सूचना के आधार पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है। आरोपी ग्राम छडिया का रहने वाला है। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से 27.894 किलोग्राम गांजा बरामद किया। जब्त किए गए गांजे की कीमत लगभग 4,18,410 रुपए आंकी गई है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी मोहन सिंह कोशले उर्फ राकेश को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना खरोरा में नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20बी के तहत मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी खरोरा दीपक पासवान, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट प्रभारी परेश कुमार पांडेय समेत अन्य पुलिसकर्मियों की टीम शामिल थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *