रामगढ़ की छात्रा से बोकारो में सामूहिक दुष्कर्म:गर्मी की छुट्टी में माता-पिता के पास आई थी, पानी पीने गई तो 4 युवकों ने की वारदात

बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, चतरा में पढ़ती है। वह गर्मी की छुट्टियों में अपने माता-पिता के पास बोकारो आई थी। आरोपी मुंह दबाकर एक कमरे में ले गए घटना मंगलवार शाम की है। पीड़िता मोबाइल रिपेयर करवाने जा रही थी। रास्ते में प्यास लगने पर वह एक परिचित के घर पानी पीने गई। इसी दौरान चार युवकों ने उसे दबोच लिया। आरोपी उसका मुंह दबाकर एक कमरे में ले गए। दो आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि दो अन्य बाहर पहरा दे रहे थे। सभी आरोपी सरदार मोहल्ला के रहने वाले हैं पुलिस ने बुधवार सुबह मामला दर्ज होते ही कार्रवाई की। चारों आरोपियों राकेश कुमार, दीपक कुमार, सूरज कुमार और विक्की कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपी सरदार मोहल्ला के रहने वाले हैं। 16 वर्षीय पीड़िता मूल रूप से रामगढ़ जिले की रहने वाली है। उसके माता-पिता बोकारो में मजदूरी करते हैं। पीड़िता की मां की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *