अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई:सूरजपुर में 12 मिनी ट्रक और ट्रैक्टर जब्त; दो महीने में 57 मामले दर्ज

सूरजपुर में खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने जयनगर क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने 12 नए मामले दर्ज किए। जब्त किए गए वाहनों को सुरक्षा कारणों से जयनगर पुलिस थाने में रखा गया है। खनिज विभाग के मुताबिक, अप्रैल-मई में अब तक कुल 57 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। यह प्रशासन की लगातार निगरानी का नतीजा है। वाहन मालिकों के खिलाफ खनिज नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर जयवर्धन ने जिला स्तरीय टास्क फोर्स को अवैध खनन और परिवहन रोकने के लिए सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि खनिज राजस्व की हानि रोकना सरकार की प्राथमिकता है। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं चलेगी। कलेक्टर ने स्वीकृत खदानों के संचालन को पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप करने के निर्देश दिए हैं। खनिज राजस्व की समय पर वसूली भी सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि खनन और परिवहन केवल अधिकृत खदानों से ही होना चाहिए। अवैध स्रोतों से होने वाली आपूर्ति पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *