समस्या को लेकर अधिकारी से मिले व्यापारी

कांकेर| शहर के व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने जीएसटी अधिकारी से मिल कर अपनी समस्याएं बताई। नगर के व्यापारियों के बिलों में त्रुटि होने व ईवे बिल का समय अवधि खत्म होने को लेकर चर्चा की गई। इसके चलते पिछले 5 दिनों से ट्रांसपोर्ट की वाहन खड़ी है। अधिकारी से चर्चा के बाद टैक्स जमा कराकर गाड़ी को रिलीज कर दिया गया। चर्चा में प्रतिनिधि मंडल ने समय समय पर जीएसटी संबंधित कार्यशाला लगाने कहा ताकि व्यापारी और जीएसटी विभाग के बीच सामंजस्य की स्थिति बनी रहे। प्रतिनिधि मंडल ने बताया इस समस्या के सफलता पूर्वक निराकरण के लिए व्यापारी नेता अमर परवानी की अहम भूमिका रही। प्रतिनिधि मंडल में छत्तीसगढ़ चैंबर उपाध्यक्ष अशोक राठी, मुकेश खटवानी, सलाहकार छग हाजी वली मोहमद, राजकुमार फब्यानी, अशोक वलेचा, चेंबर आफ कामर्स कांकेर उपाध्यक्ष राकेश आहूजा, रवि लालवानी व अन्य रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *