नक्सली कमांडर वाराणसी से गिरफ्तार:पलामू में मुठभेड़ के बाद हुआ था घायल, नाम बदलकर करवा रहा था इलाज

पलामू पुलिस ने नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के सब जोनल कमांडर गौतम यादव को वाराणसी से गिरफ्तार किया है। मिथिलेश यादव के नाम से गौतम यादव अस्पताल में इलाज करवा रहा था। 17 मई को मनातू थाना क्षेत्र के जसपुर जंगल में पुलिस और टीएसपीसी कमांडर 10 लाख के इनामी शशिकांत गंझू के दस्ते के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान पुलिस को नक्सलियों को गोली लगने की आशंका पुलिस ने जताई थी। स्थानीय ग्रामीणों ने नक्सलियों को जख्मी साथी को लेकर जाते हुए देखा था। इसके बाद से ही पुलिस जख्मी नक्सलियों की जानकारी जुटाने में लगी थी। गौतम यादव को टीएसपीसी नक्सली खटिया से लेकर पहाड़ी से उतरे थे पुलिस को पता लगा कि गौतम यादव का इलाज बनारस के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है। जख्मी गौतम यादव को टीएसपीसी नक्सली खटिया से लेकर पहाड़ी से उतरे थे। उस खटिया को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। मुठभेड़ स्थल से भागने के बाद शशिकांत गंझू ने जख्मी गौतम यादव के घर वालों को इसकी जानकारी दी थी। एक रिश्तेदार को बुलाया और निजी गाड़ी से उसे वाराणसी भेजा। एएसपी राकेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम बनारस गई, गौतम यादव के इलाज का सत्यापन किया और यूपी पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया। वाराणसी के कोर्ट में उसे पेश किया जाएगा। पुलिस कस्टडी में इलाज चलेगा, स्थिति में सुधार होने के बाद उसे पलामू के जेल में लाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *