मिहिजाम में महिला ने की आत्महत्या:बेटे-बहू की प्रताड़ना से परेशान थी महिला, पति ने करवाया केस दर्ज

झारखंड के जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र के गोरायनाला में 56 वर्षीय ज्योत्स्ना दत्ता ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पति रविंद्रनाथ दत्ता ने मिहिजाम थाने में बेटे देव प्रसाद दत्ता और बहू सोनाली दत्ता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है। रविंद्रनाथ दत्ता ने शिकायत में कहा कि उनके बेटे और बहू दोनों को प्रताड़ित करते थे। इससे उनकी पत्नी मानसिक रूप से परेशान थीं। मिहिजाम थाने के एएसआई बृजन राम ने बताया कि कांड संख्या 36/25 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, परिवार में लंबे समय से अनबन चल रही थी। पड़ोसियों ने बताया कि ज्योत्स्ना दत्ता अक्सर अपने बेटे और बहू के व्यवहार से दुखी रहती थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के पीछे अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है। पुलिस देव प्रसाद दत्ता और सोनाली दत्ता से पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *