कोडरमा में NH-20 पर हाइवा पलटा:दिबौर घाटी में गिट्टी से भरा वाहन पलटा, चालक को आई मामूली चोटें

कोडरमा जिले के रांची-पटना मार्ग स्थित दिबौर घाटी में बुधवार दोपहर एक हाइवा दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बिहार जा रहा गिट्टी से लदा हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में चालक को मामूली चोटें आईं। बिखरी गिट्टी के कारण NH-20 पर यातायात बाधित हादसे में हाइवा से गिट्टी सड़क पर बिखर गई। चालक केबिन में फंस गया। मौके पर रुकी एक बस के चालक और खलासी ने उसे बाहर निकाला। सड़क पर बिखरी गिट्टी के कारण NH-20 पर यातायात बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलने पर कोडरमा थाना पुलिस जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची। सड़क से गिट्टी हटाने का काम शुरू किया गया। इस दौरान राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मलबा हटने के बाद यातायात सामान्य हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *