फाजिल्का की सब्जी मंडी में पार्किंग और यूसरज चार्जेज के नाम पर पर्ची काटने को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है l बुधवार को व्यापारी इकट्ठे होकर मार्केट कमेटी दफ्तर पहुंचे। जहां पर उन्होंने पर्ची काटने को लेकर सवाल खड़े किए। वहीं कुछ दिन पहले पर्ची न काटने का भरोसा दिया गया था। जमींदार यूनियन अध्यक्ष लेखराज और सब्जी मंडी के प्रधान सुमन झांब ने बताया कि आज सब्जी मंडी, आढ़ती व अन्य लोग फाजिल्का के मार्किट कमेटी दफ्तर पहुंचे। जहां उनके द्वारा सब्जी मंडी में पार्किंग चार्ज का विरोध किया गया। एकत्र हुए व्यापारियों का कहना है कि चाय का खोखा लगाने वाले, किसान, पराठे का खोखा लगाने वाले, सब्जी विक्रेता और कंडा यूनियन के लोगों से मनमाने ढंग से वसूली की जा रही है। धक्केशाही करते हुए पर्चियां काटने का आरोप उन्होंने आरोप लगाया कि पार्किंग चार्जिज के नाम पर उक्त लोगों के साथ धक्केशाही करते हुए पर्चियां काटी जा रही है l जिसका कुछ दिन पहले भी विरोध किया गया था l जिस दौरान उन्हें भरोसा दिया गया था कि ठेका रद्द कर दिया गया है। किसी से कोई वसूली नहीं होगी और कोई पर्ची नहीं काटी जाएगी। मंडी बंद करने की चेतावनी लेकिन आज फिर पर्ची काटने का काम शुरू कर दिया गया। पार्किंग चार्जेज के नाम पर वसूली की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी सुनवाई न हुई तो दो दिन बाद सब्जी मंडी बंद कर दी जाएगी और यह धक्केशाही बर्दाश्त नहीं होगी। मार्किट कमेटी के सचिव का बयान मार्किट कमेटी के सचिव मंदीप रहेजा ने बताया कि द यूनाइटेड लेबर एंड कंस्ट्रक्शन सोसाइटी लिमिटेड फाजिल्का के नाम पर एक लाख 77 हजार रुपए में साल का पार्किंग ठेका हुआ है। इसके लिए हर वाहन ओर चाय खोखे सहित विभिन्न प्रकार की रेट लिस्ट तय की गई है, जिससे अधिक वसूली नहीं की जा सकती। फिलहाल इस मामले में दोनों पक्षों को बुलाया जाएगा। जिसके लिए समय निर्धारित किया जा रहा है।


