अतिक्रमण पर दुर्ग कमिश्नर व महापौर सख्त:कहा नोटिस जारी कर करें 24 घंटे के अंदर कार्रवाई

दुर्ग नगर निगम की नव निर्वाचित महापौर अल्का बाघमार शहर में साफ सफाई और अतिक्रमण हटाने के लेकर हर दिन सड़कों पर उतर रहे हैं। इसी को लेकर दुर्ग कमिश्नर स्वास्थ्य प्रबारी और पार्षद के साथ सफाई व्यवस्था का जायजा लेने राजीव नगर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बड़ी नालियों के निर्माण कार्यों के प्रस्ताव तैयार करने और सड़क सीमा से बाहर अतिक्रमण करके निर्माण करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी करें और 24 घंटे में कार्रवाही करें। दुर्ग कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने बताया कि नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत महापौर अल्का बाघमार के मार्गदर्शन में महा सफाई अभियान चल रहा है। इसी परिदृष्य में वो वित्त प्रभारी नरेंद्र बंजारे, स्वास्थ्य प्रभारी नीलेश अग्रवाल, नोडल स्वास्थ्य अधिकारी मोहेंद्र साहू, मण्डल अध्यक्ष कमलेश फेकर के साथ राजीव नगर क्षेत्र, नया पारा, तालाब क्षेत्र सहित वार्ड के विभिन्न गलियों के वार्ड 2 का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पाया कि सड़क की सफाई व नाली/नाला की सही से नहीं हो रही है। इसको देखते हुए उन्होंने सफाई बेहतर तरीके से करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क की सफाई व नाली सफाई के कामों का निरीक्षण किया। सफाई कर्मचारियों से चर्चा की। उनकी समस्याओं को समझा। इस मौके पर नीलेश अग्रवाल ने कहा बारिश से पहले सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कार्य करें। इसके लिए नालियों की नियमित सफाई करने तुरंत कूड़ा कचरा को उठाने और कचरा निस्तारण की उचित व्यवस्था करें। उन्होंने बड़ी नालियों के निर्माण कार्यो के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। सड़क सीमा से बाहर अतिक्रमणकर्ताओं को नोटिस लेकर कार्रवाही करने की बात कही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *