राजनाथ बोले- सेना ने आतंकियों का जड़ से सफाया किया:पाकिस्तानी सेना को घुटनों पर लाए; सुधांशु त्रिवेदी ने कहा- युद्ध का अल्प विराम है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, हम सीमा पार के आतंकियों का इलाज करते हैं। भारत में पिछले दिनों ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की। सफलतापूर्वक पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को तबाह किया। बड़ी संख्या में आतंकियों का सफाया करने में कामयाबी हासिल की है। हमारी भारतीय सेना ने एक कुशल डॉक्टर और सर्जन की तरह काम किया। जैसे एक सर्जन, जहां बीमारी की जड़ मौजूद होती है, वहां अपने औजारों का इस्तेमाल करता है। वैसे ही भारतीय सेना ने बड़ी सटीकता के साथ आतंकवाद की जड़ों पर अपने हथियारों का इस्तेमाल किया। मगर, जैसा कि पाकिस्तान की आदत है कि जल्दी वह मानता नहीं है। पाकिस्तान ने भारत की जमीन पर हमले करना शुरू कर दिया। आम नागरिकों को निशाना बनाने का प्रयास किया। मंदिर, गिरिजाघर और गुरुद्वारों को निशाना बनाया। उसके जवाब में भारतीय सेना ने जो कार्रवाई की, उससे पाकिस्तान की फौज को घुटने पर टेकने को मजबूर कर दिया। डॉक्टर और सैनिकों में काफी समानताएं
राजनाथ सिंह ने कहा, आप सबने महसूस किया होगा कि सैनिक और डॉक्टर दोनों के काम, उनकी प्रतिबद्धता में काफी समानताएं हैं। दोनों आम नागरिक की रक्षा करते हैं। एक राष्ट्र तो दूसरा मरीज की रक्षा करता है। दोनों को नाजुक हालात में बड़े फैसले लेते हैं। दोनों किसी भी परिस्थिति में तैयार रहते हैं। ऑपरेशन सिंदूर में आपने सेना का शौर्य तो कोविड में डॉक्टरों का साहस अपने देखा है। भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना चाहते हैं। ऐसे में डॉक्टरों की जिम्मेदारी बहुत बढ़ जाती है। दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को पहली बार लखनऊ पहुंचे। वे गोमती नगर के डॉ.केएनएस मेमोरियल हॉस्पिटल (मेयो हॉस्पिटल) की सिल्वर जुबली में शामिल हुए। 25 साल पहले राजनाथ सिंह ने सीएम रहते इस हॉस्पिटल का इनॉगरेशन किया था। सीएम योगी ने उन्हें रिसीव किया। एयरपोर्ट पर राजनाथ सिंह का भव्य स्वागत हुआ। भाजपा कार्यकर्ता और एनसीसी कैडेट्स हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे थे। 2 फोटो देखिए… योगी बोले- पाकिस्तान समाप्त हो जाएगा
योगी ने कहा, एक विचारक ने ठीक ही कहा है कि बीज का वृक्ष बन जाना ही संस्कृति है, जबकि सड़ गल जाना विकृति है। भारत वो बीज है जो वृक्ष बन गया और पाकिस्तान विकृति है, चाहे भारत के हाथों मरे या खुद के पोषित आतंकवादियों के हाथों इसका खात्मा हो, पर उसकी नियति समाप्त होना ही है। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, आज ऑपरेशन सिंदूर के बाद का दूसरा मंगल है। मंगलवार की आधी रात को ऑपरेशन सिंदूर हुआ, आज भी मंगलवार है, पर ये दूसरा बड़ा मंगल है। मैं एक ही बात कहना चाहता हूं- लाल देह लाली लसे, अरु धरि लाल लंगूर।
बज्र देह दानव दलन, जय जय जय कपि सूर। और जय जय ऑपरेशन सिंदूर… भारत दुनिया का पहला देश है, जिसने न्यूक्लियर क्षमता वाले देश पर एयर स्ट्राइक की है। अभी युद्ध विराम नहीं, अल्प विराम है। जैसे TV में ब्रेक होता, वैसा ही ब्रेक हुआ है। 11 मई को रक्षा मंत्री ने ब्रह्मोस यूनिट की शुरुआत की
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 11 मई को लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट का वर्चुअली इनॉगरेशन किया था। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी दी। राजनाथ सिंह ने कहा था- भारतीय सेना ने पराक्रम दिखा दिया है। आतंकवाद के लिए सरहद पार की जमीन भी सुरक्षित नहीं रहेगी। हमने केवल सीमा से सटे सैन्य ठिकानों पर ही कार्रवाई नहीं की, बल्कि भारत की सेनाओं की धमक उस रावलपिंडी तक सुनी गई, जहां पाकिस्तानी फौज का हेडक्वार्टर मौजूद है। राजनाथ सिंह के दौरे की पल-पल की अपडेट्स जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *