संगरूर में ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 22 लाख ठगे:दंपती को 18 महीने का वीजा का दिया झांसा, महिला समेत दो पर FIR

संगरूर के सुनाम में एक दंपती को ऑस्ट्रेलिया का वीजा दिलाने के नाम पर 22 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। सिटी पुलिस स्टेशन में बुधवार को एक महिला और एक पुरुष के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। पीड़ित हरविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह और उनकी पत्नी विदेश जाना चाहते थे। आरोपी हरजीत कौर और जितेंद्र सिंह ने उन्हें दो महीने के भीतर 18 महीने का ऑस्ट्रेलिया वीजा दिलाने का वादा किया। इस पर हरविंदर ने चेक के माध्यम से अलग-अलग किश्तों में कुल 22 लाख रुपए दे दिए। समय बीतने के बाद भी आरोपियों ने न तो वीजा दिलाया और न ही पैसे लौटाए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर आगे की कार्रवाई करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *