सोशल मीडिया पर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ दुष्प्रचार करने और पार्टी के खिलाफ फेक कंटेट फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत की है। विकास उपाध्याय ने कहा कि कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर लगातार कांग्रेस के खिलाफ विरोधी तत्वों द्वारा गलत जानकारी फैलाने का अभियान चलाया जा रहा है। गलत और असत्य कंटेट बनाकर जनता के सामने कांग्रेस की छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। और देश के सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश एक यूट्यूब चैनल के जरिए से की जा रही है। हमारी मांग है कि असत्य और तथ्य से परे ऐसे दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ पुलिस तुरंत एक्शन ले। धार्मिक सद्भावना बिगाड़ने की कोशिश की जा रही विकास उपाध्याय ने यूट्यूब चैनल पर FIR दर्ज करने की मांग करते हुए कहा कि दंगा भड़काने और सार्वजनिक शांति के खिलाफ अपराध को बढ़ावा देने के इरादे से सोशल मीडिया पर एक कांग्रेस पार्टी को टारगेट करके कंटेंट चलाया रहा है। उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की है, जो गलत कंटेट का वीडियो और मैसेज को वायरल करते हैं। पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी तो कोर्ट जाएंगे
विकास ने कहा कि इस मामले में अगर रायपुर पुलिस FIR दर्ज कर संबधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है, तो वे न्यायालय के पास जाएंगे और ऐसे लोगों पर मुकदमा दर्ज करवाकर क्रिमिनल एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई की मांग करेंगे।


