चारों साहिबजादों की वीरता का स्मरण किया

लुधियाना| ग्रीनलैंड कान्वेंट स्कूल दुगरी में गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादों के साहस और शहादत को श्रद्धांजलि देने के लिए वीर बाल दिवस मनाया गया। इस दिवस की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा से हुई जिसमें इस दिवस के ऐतिहासिक महत्व का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों व स्टूडेंट्स ने मिलकर चारों साहिबजादों की शौर्य व वीरता का स्मरण किया गया। साहिबजादों के जीवन व उनकी अडिग निष्ठा को याद करते हुए कविता सोहने चंद नी ते किन्हे सोहने बाल नी, गुरु गोविंद सिंह जी दे पुत्र चारे पिता दे परछावें प्रस्तुत कर उनके बलिदान को संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। वीर रस से परिपूर्ण कविता किथे शुरू करां सच्चे पातशाह, सारे पुत गुर दे शेर पेश की। सभी कक्षाओं में बच्चों को वीर साहिबजादों की वीरता से अवगत करवाने के लिए डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। प्रेजिडेंट डॉ. शबद रुद्रा, प्रिंसिपल गीतिका शर्मा ने इस दिवस पर गुरु जी व उनके चार साहिबजादों के बलिदान को नमन करते हुए उनके प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *