फाजिल्का में नहर में मिला युवक का शव:मानसिक रूप से पीड़ित, 10 साल पहले माता-पिता की मौत, दादा के साथ रहता था

फाजिल्का के अबोहर में करीब तीन दिन पहले नहर में मिले शव की पहचान हो गई है। युवक 17 मई से घर से लापता था। उसके माता-पिता की पहले मौत हो चुकी है। वह मानसिक रूप से पीड़ित था। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार युवक की पहचान मलोट के रहने वाले सलमदीप के रूप में हुई है। वह अपने दादा के पास रह रहते हुए देहाडी मजदूरी करता था।17 मई को वह अचानक घर से कहीं लापता हो गया और उसका श‌व नहर किनारे पड़ा मिला। 10 साल पहले माता-पिता की मौत सलमदीप के माता-पिता का देहांत करीब 10 साल पहले हो चुका था। उसके दादा बलजीत सिंह और फूफा सुखविंदर सिंह ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। तीन दिन बाद अबोहर में एक बेलदार ने उन्हें एक युवक के शव के बारे में बताया। मानसिक रोग से पीड़ित था अस्पताल की मोर्चरी में नर सेवा नारायण सेवा समिति के सेवादारों द्वारा दिखाई गई फोटो से शव की पहचान सलमदीप के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार, सलमदीप मानसिक रोग से पीड़ित था और इसका इलाज चल रहा था। सिटी टू और मलोट पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *