अबोहर में नशा तस्करी में दंपती समेत तीन गिरफ्तार:तलाशी में हेरोइन बरामद, सप्लाई करने जा रहे थे

फाजिल्का जिले में अबोहर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक पति-पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना नंबर 2 की पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 7 ग्राम हेरोइन बरामद की है। थाना प्रभारी प्रोमिला सिद्धू के अनुसार, एएसआई सुखमिंदर सिंह की टीम ने मंगलवार रात करीब 9 बजे सुभाष नगर की लिंक रोड पर यह कार्रवाई की। डेरा सच्चा सौदा की तरफ गश्त के दौरान तीन संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। तलाशी के दौरान उनके पास से हेरोइन मिली। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पकड़े गए आरोपियों में भूपिंद्र सिंह उर्फ भिंदा, उसकी पत्नी रीना और हरदेव सिंह शामिल हैं। तीनों वरियाम नगर अबोहर के रहने वाले हैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 29, 61, 85 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी पुलिस अब आरोपियों की अवैध संपत्ति की जांच करेगी। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि वे कब से इस धंधे में शामिल थे और नशीले पदार्थ कहां से लाते थे। पुलिस जल्द ही आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *