लुधियाना में नाबालिग लड़की की अश्लील वीडियो वायरल:सोशल मीडिया पर की दोस्ती,बात करनी बंद की तो दी धमकियां

पंजाब के लुधियाना में मेहरबान पुलिस ने नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में गांव सीरा निवासी एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। 15 वर्षीय पीड़िता की मां की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। गांव का रहने वाला आरोपी,सोशल नेटवर्किंग साइट पर हुई थी दोस्ती शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी उनके गांव में रहता है और उसका परिचित है। आरोपी ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर उसकी बेटी से दोस्ती की। इसी बीच एक दिन आरोपी ने उसकी बेटी को वीडियो कॉल की। ​​आरोपी ने वीडियो कॉल की स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर ली और उसमें छेड़छाड़ की। बाद में जब उसकी बेटी ने उससे बात करना बंद कर दिया तो आरोपी ने उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देनी शुरू कर दी। महिला ने बताया कि जब उसकी बेटी ने उससे बात करने से मना किया तो आरोपी ने छेड़छाड़ की गई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जब उन्हें वीडियो के बारे में पता चला तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मेहरबान थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर परमदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 (बी) और यौन अपराधों से बच्चों की रोकथाम अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *