रायपुर में निकाली सिंदूर यात्रा:लाल साड़ी में महिलाओं ने एक-दूसरे की मांग में लगाया सिंदूर, कहा- हमारी सेना ने आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दिया

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना की पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देशभर में भाजपा की ओर से सेना के साहस और पराक्रम को सलाम करते हुए तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है। तो वहीं बुधवार को इसी कड़ी में बुधवार को रायपुर में बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सिंदूर यात्रा निकाली। यह यात्रा रायपुर नगर निगम कार्यालय से जय स्तंभ चौक तक निकाली गई। इस दौरान महिला कार्यकर्ता लाल साड़ी पहनकर और हाथों में तिरंगा लिए नजर आईं। एक-दूसरे की मांग में सिंदूर भरकर उन्होंने सेना के शौर्य को नमन किया और वीर जवानों के सम्मान में यह यात्रा निकाली। आतंकवाद को दिया मुहतोड़ जवाब मेयर मीनल चौबे ने कहा कि भारतीय सेना ने हमारे सिंदूर और सम्मान से खिलवाड़ करने वाले आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। इसी शौर्य को सलाम करने के लिए राजधानी रायपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने सिंदूर यात्रा निकाली। देशभक्ति गीतों से गूंजा जय स्तंभ चौक यात्रा की शुरुआत नगर निगम कार्यालय से की गई, जो जयस्तंभ चौक में एक सभा के बाद संपन्न हई। सभा के दौरान महिलाओं ने देशभक्ति गीत गाए, वीर जवानों को नमन किया और उन महिलाओं को याद करते हुए हौसला बढ़ाया जिनके सिंदूर का बदला भारतीय सेना ने लिया है। तस्वीरों में देखें सिंदूर यात्रा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *