टक्कर के बाद कार में फंसा ड्राइवर, जिंदा जलकर मौत:बलौदाबाजार में कार और ट्रेलर के बीच भिड़ंत के बाद लगी आग, 5 घायल

छत्तीसगढ़ के रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर संडी और कोदवा गांव के बीच स्वराज माजदा और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। वहीं पीछे से आ रही इको कार ट्रेलर से जा भिड़ी। टक्कर के बाद कार और ट्रेलर में भीषण आग लग गई। कार में सवार तीन यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया, जबकि ड्राइवर कार में फंस गया।जिससे कार ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा रायपुर-बलौदा बाजार मुख्य मार्ग पर संडी और कोदवा गांव के बीच रात करीब 9 बजे हुआ। परिवार के साथ लौट रहे थे घायल यात्री इको कार में सवार मोहन भारद्वाज अपने बेटे मोनू भारद्वाज और परिवार के तोपचंद भारद्वाज के साथ रायपुर से इलाज कराकर वापस बलौदाबाजार लौट रहे थे। टक्कर के बाद कार आग की लपटों में घिर गई, लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से परिवार के तीनों सदस्यों को बाहर निकाल लिया गया। वे सभी घायल हुए हैं और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 5 लोग घायल, चक्काजाम हादसे में कुल 5 लोग घायल हुए हैं, जिनमें स्वराज माजदा का चालक भी शामिल है। घायलों को तत्काल अस्पताल रेफर किया गया। घटना के बाद सड़क के दोनों ओर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। मौके पर पुलिस और तहसीलदार की टीम पहुंच चुकी है। एक घंटे बाद पहुंची दमकल, तब तक जल गई कार और ट्रेलर मौके मौजूद लोगों के अनुसार, दमकल की गाड़ी घटना के लगभग एक घंटे बाद मौके पर पहुंची, तब तक कार और ट्रेलर पूरी तरह जल चुके थे। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है और आग बुझाने का काम जारी है। घर से सिर्फ 500 मीटर पहले हादसा यह हादसा कार सवार के घर से महज 500 मीटर दूर हुई। सेवक साहू गोंडा के रहने वाले थे। सेवक साहू की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। इसी इलाके में पहले भी हो चुकी है जानलेवा दुर्घटना गौरतलब है कि कुछ महीने पहले, इसी इलाके से करीब 500 मीटर दूर, एक टैंकर और ट्रेलर की टक्कर में आग लगने से चार लोग जिंदा जल गए थे। यह इलाका लगातार हो रहे हादसों के चलते खतरनाक जोन बनता जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *