25 मई को लोहिया चौक से निकलेगी सिंदूर शौर्य शोभायात्रा

भास्कर न्यूज | महासमुंद राष्ट्रीय स्वाभिमान मंच महासमुंद के बैनर तले जिला केंद्र पर ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत सैन्य बलों का उत्साहवर्धन, स्वागत आभार सहित समाज में देशभक्ति का भाव बढ़ाने के लिए सिंदूर शौर्य शोभा यात्रा और सभा का आयोजन स्थानीय लोहिया चौक मे 25 मई दिन रविवार को किया जाना निश्चित हुआ है। बुधवार को जिला स्वाभिमान मंच कि बैठक स्वाध्याय केंद्र महासमुंद मे आहूत की गई। बैठक में सर्वप्रथम कार्यक्रम के लिए जिला संचालन टोली का गठन किया गया। जिला के मातृ शक्तियों के द्वारा मातृभक्ति सहित समाज की अधिकाधिक उपस्थित युक्त कार्यक्रम सफलतापूर्वक करने की योजना बनाई गई, जिसमे महासमुंद जिले से कार्यकर्त्ता उपस्थित हुए। सभी विकासखंडों को उक्त कार्यक्रम के लिए अधिक से अधिक संख्या के लिए लक्ष्य दिया गया। इस मौके पर जैनेन्द्र चन्द्राकर भूपेंद्र राठौड़,उमेश गिरी, विपिन शर्मा, सालिक राम साहू, राजेश शर्मा, खगेन्द्र तारक, राकेश यादव, राधे सोनी, चन्दन डडसेना, चेतन ठाकुर, त्रिलोक शर्मा, कुबेर गिरी, चंद्रबदन मिश्रा, सुदेश कन्नौजे, गुलाब सेन, खगेंद्र तारक ने दी। इस कार्यक्रम में मातृ शक्तियों के सहयोग से किया जाना है। इसके लिए मंच संचालन, वक्ता व आभार तक के सारे कार्यक्रम मातृशक्ति के द्वारा किया जाना है। ताकि ऑपरेशन सिन्दूर कि सार्थकता को जन जन तक पहुंचाया जा सके। इस टोली में महेश चंद्राकर,चुनेश्वरी साहू, वाणी तिवारी, सुनीता विश्वनाथन, डिगेश्वरी, राजश्री ठाकुर, संध्या शर्मा, रिंकू बैरागी, राजेश डडसेना, वंदना सेन आदि होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *