बिजली गुल से परेशान ग्रामीणों ने बिजली दफ्तर घेरा, नारेबाजी कर जताया विरोध

भास्कर न्यूज | दंतेवाड़ा ग्रामीणों के सब्र का बांध टूटा और बिजली गुल की समस्या से परेशान ग्रामीण मंगलवार रात को दंतेवाड़ा बिजली दफ्तर पहुंच नारेबाजी की। कार्यालय पहुंच ग्रामीणों ने सबसे पहले दफ्तर के पंखे बंद किए और अधिकारियों से पूछा अब कैसा लग रहा है। बालूद गांव से कार्यालय का घेराव करने महिला, पुरुष, बच्चे सभी पहुंचे हुए थे, क्षेत्र में शनिवार दोपहर से बिजली कि समस्या से परेशान होने के बाद आखिरकार ग्रामीण दंतेवाड़ा पहुंच गए और जमकर अधिकारियों को खरी,खोटी सुनाई। दंतेवाड़ा जिले भर में बिजली की समस्या से लोग परेशान हैं, कुआकोंडा, कटेकल्याण, जिला मुख्यालय कहीं भी बिजली 24 घंटे नहीं मिल रही है। जिले में इन दिनों पत्ता हिला और बिजली गुल होना आम बात हो गई है, विभाग के द्वारा बिजली लाइन का मेंटेनेंस समय पर नहीं करने की वजह से जिले भर में व्यवस्था चरमरा गई है। शनिवार को जिले के कुछ हिस्से में अंधड़ के साथ बारिश हुई थी जिसके बाद से पूरे जिले में सप्लाई प्रभावित है। कटेकल्याण में 4 दिन बिजली गुल रही, इस फीडर के 100 गांवों में ब्लैक आउट रहा। अस्पताल में भर्ती मरीज से लेकर आम लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। सीएसईबी के अधिकारियों ने बताया अंधड़ से कई जगह बिजली के पोल टूट गए थे जिसकी वजह से सप्लाई प्रभवित है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *