दोरनापाल में वार्ड 4 व 5 में लगा समाधान शिविर

दोरनापाल | नगर पंचायत क्षेत्र में समाधान शिविर लगातार जारी है। इसी बीच बुधवार को वार्ड क्रमांक 4 व 5 में समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें वार्डवासियों ने अपनी समस्याओं से जुड़े आवेदन जमा किए। वार्डवासियों ने विशेष रूप से पीएम आवास व आवास पट्‌टा के लिए आवेदन किया। इधर शिविर में विशेष रूप से नपं अध्यक्ष राधा नायक, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया, भाजपा मंडल महामंत्री प्रदीप शुक्ला, पार्षद जमुना यादव, बसंती यादव, यूथपति यादव सहित अन्य मौजूद थे। इस दौरान नपं अध्यक्ष राधा नायक ने सरकार के पूरी पारदर्शिता के साथ लोगों की समस्याओं का समाधान करने शिविरों का आयोजन करने की बात कही। वहीं नपं उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया ने कहा कि राज्य सरकार लोगों को सुशासन से जोड़ने समाधान शिविर का आयोजन कर रही है। समाधान शिविर में लोगों की समस्या का निराकरण किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *