25 से शुरू होगा नौतपा, उसके बाद भी सात दिन तपेंगे क्योंकि रोहणी नक्षत्र में होंगे सूर्य

भास्कर न्यूज | जांजगीर 25 मई से नौतपा की शुरुआत हो रही है। इस दिन सुबह 9:30 बजे सूर्य, चंद्र प्रधान रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस समय सौभाग्य और आनंद योग भी बन रहे हैं। 2 जून तक तेज गर्मी के साथ अंधड़ और शाम को बारिश की संभावना है। हालांकि नौतपा को सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के पहले नौ दिन माना जाता है, लेकिन सूर्य 8 जून की सुबह 7:17 बजे तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। इसलिए इसके बाद के 7 दिन भी गर्मी अधिक रहने की संभावना है। ऐसे होंगे नौ दिन: 25 मईः अश्विनी नक्षत्र-उमस और तेज गर्मी। 26 मईः भरणी नक्षत्र-तेज गर्मी, हवा और बारिश। 27 मईः कृत्तिका और रोहिणी नक्षत्र-उमस और तेज सूखी गर्मी। 28 मईः मृगशिरा नक्षत्र-तेज सूखी गर्मी, शाम में बारिश। 29 मईः आर्द्रा नक्षत्र-हल्की बूंदाबांदी और उमस। 30 मईः पुनर्वसु नक्षत्र-तेज गर्मी। 31 मईः पुष्य नक्षत्र-शाम में तेज हवा, दिन भर गर्मी। 1 जूनः आश्लेषा नक्षत्र- तेज गर्मी और अंधड़। नौतपा में अधिक गर्मी पड़ने का ये है वैज्ञानिक कारण हर साल मई के अंत और जून की शुरुआत में गर्मी बढ़ जाती है। इसका कारण सूर्य की स्थिति में बदलाव है। सूर्य घूमते हुए मध्य भारत के ऊपर आ जाता है और जून में कर्क रेखा के पास पहुंचता है। इस समय सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ती हैं, जिससे तापमान बढ़ जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *