आरयू के मोरहाबादी कैंपस स्थित स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन में पत्रकारिता एवं जनसंचार से बीए ऑनर्स (स्नातक मास कॉम) में एडमिशन के लिए 30 जून तक फॉर्म जमा होगा। यह तीन वर्षीय कोर्स है। डायरेक्टर डॉ. बसंत कुमार झा ने बताया कि किसी भी विषय से 45 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं, इंटरमीडिएट या समकक्ष पास स्टूडेंट्स आवेदन जमा कर सकते हैं। परीक्षाफल का इंतजार कर रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। मास कॉम विभाग में 500 रुपए देकर फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। वेबसाइट www.djmcru.org.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन लिंक को क्लिक कर आवेदन कर सकते हैं। विशेष जानकारी के लिये संपर्क नंबर 7667030296, 85399978825 हैं। एजुकेशन रिपोर्टर| रांची रांची यूनिवर्सिटी के सरकारी (अंगीभूत) और एफिलिएटेड कॉलेजों में स्नातक स्तर पर कोर्सों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (एनईपी) के सिलेबस से पढ़ाई हो रही है। इसमें ट्रेडिशनल और प्रोफेशनल कोर्स शामिल है, जो 4 वर्षीय है। इन कोर्सों में एडमिशन के लिए वीसी डॉ. अजीत कुमार सिन्हा के आदेश के आलोक रजिस्ट्रार डॉ. गुरु चरण साहू द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन (ऑनलाइन फॉर्म) चांसलर पोर्टल के माध्यम से गुरुवार से जमा होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 19 जून है। एडमिशन के लिए फर्स्ट सेलेक्शन लिस्ट 23 जून को जारी की जाएगी। एडमिशन के लिए चयनित छात्रों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 24 जून से 30 जून तक संबंधित कॉलेज में होगा, जिसमें एडमिशन के लिए छात्रों का चयन किया गया है। बताते चलें कि रांची यूनिवर्सिटी के अंतर्गत के 33 एफिलिएटेड कॉलेजों में एडमिशन के लिए प्रोसेशन शुरू कर दी गई है, जिसमें अंगीभूत और एफिलिएटेड कॉलेज शामिल हैं। इन कॉलेजों के स्नातक स्तरीय कोर्सों में लगभग 40 हजार एडमिशन सीटें हैं। चार वर्षीय स्नातक स्तरीय कोर्स का सेशन 2025-29 होगा। झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा अभी इंटरमीडिएट के नतीजे घोषित नहीं किए गए हैं। एक सप्ताह के अंदर रिजल्ट घोषित किए जाने की संभावना है। इसके बाद जैक बोर्ड से पास आउट स्टूडेंट्स भी आवेदन जमा कर सकेंगे। सीटें खाली रहने की स्थिति में 23 जून के बाद भी एडमिशन फॉर्म जमा करने के लिए चांसलर पोर्टल ओपेन किया जाएगा। सीयूईटी स्कोर वाले को प्राथमिकता रांची यूनिवर्सिटी के कॉलेजों के स्नातक स्तरीय कोर्सों में 12वीं बोर्ड या इंटटरमीडिएट के प्राप्त अंक और सीयूईटी यूजी के प्राप्त अंकों के स्कोर के आधार पर एडमिशन लिया जाएगा। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कहा कि एडमिशन में सीयूईटी यूजी स्कोर वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी।


