लुधियाना में शराब पी रहे व्यक्ति की मौत:परिजन बोले-दो दोस्तों के साथ खाली प्लाट में मिला शव,तीनों की मुंह से निकल रही थी झाग

पंजाब के लुधियाना में नूरवाला रोड स्थित संन्यास नगर में बुधवार रात शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर हैं। परिजनों ने मौत के पीछे जहरीली शराब का संदेह जताया है, जबकि पुलिस को भी जहरीली शराब का संदेह है। मृतक की पहचान संन्यास नगर निवासी 40 वर्षीय रिंकू के रूप में हुई है। शराब पीने से 2 अन्य लोग भी हुई गंभीर शराब पीने से गंभीर हुए दो अन्य लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। मृतक की भाभी पारो ने बताया कि रिंकू दो अन्य लोगों के साथ संन्यास नगर में सरकारी स्कूल के पास खाली प्लॉट में शराब पी रहा था। शराब पीने के बाद तीनों बेहोश हो गए और उनके मुंह से झाग निकलने लगा। मृतक अवस्था में सिविल अस्पताल पहुंचा रिंकू का शव एक राहगीर ने उन्हें घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वे रिंकू को देर रात सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अन्य दो लोगों के परिजन उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में ले गए। रिंकू की कुछ साल पहले ही पत्नी की मौत हो चुकी है। उसके एक बेटा और दो बेटियां हैं। वह शनिवार को लोगों से शनि देवता के नाम पर दान में तेल मांगने के काम करता था। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने मीडिया को बताया कि नकली शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले मेथनॉल से झाग नहीं बनता। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की मौत जहर से हुई होगी। पोस्टमॉर्टम के बाद मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *