दोराहा रोड पर 5 वाहनों की आपस में टक्कर

लुधियाना| दोराहा रोड पर बुधवार दोपहर करीब 2 बजे 3 वाहनों और 2 मोटरसाइकिल की आपस में टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक रहा कि सभी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। लेकिन गनीमत से लोगों की जान का बचाव हो गया। जानकारी के अनुसार दोराहा रोड पर एक ट्रक सड़क के किनारे गलत तरीके से खड़ा था। इस बीच एक कार तेज रफ्तार से आई जोकि सीधी ट्रक के बीच टकरा गई। तभी पीछे से एक अन्य ट्रक भी तेज रफ़्तार में आ रहा था। वह ट्रक भी उक्त कार में जा टकराया। जब इन तीन वाहनों की आपस में टक्कर हुई तो पास में ही 2 मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को चोटें आ गई। फिर राहगीरों ने सभी वाहनों में फंसे लोगों को सही सलामत बाहर निकाल। उसके बाद ग्यासपुरा पुलिस चौकी को घटना की जानकारी दी। पुलिस की टीम ने करीब 2 घंटे की मेहनत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से दूर किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *